फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन एक नामांकन, 15 ने खरीदे प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सातवें चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को वाराणसी संसदीय सीट के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। इसके अलावा छह राज्यों से आए दावेदारों सहित अन्य लोगों ने 15 नामांकन पत्र खरीदे। 35 लोगों ने चालान फार्म भी लिया। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के रायफल क्लब में सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। अपराह्न तीन बजे साधारण आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गांधी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। गांधी भाजपा के पूर्व पार्षद और निगम कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। इससे पहले चालान फार्म लेने पहुंचे दावेदारों ने अलग अलग तरीकों से लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की। महाराष्ट्र से आए मनोहर राम ने महात्मा गांधी के रूप में और विनोद कुमार यादव बैलगाड़ी से चालान फार्म लेने पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन छह राज्यों के निवासियों ने चालान फार्म लिए। इसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, केरल और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोग हैं। एक नामांकन कराया गया। 15 लोगों को नामांकन पत्र दिए गए।
एक मुकदमा और दो लाख 78 हजार रुपये के कर्जदार
पहले दिन नामांकन करने वाले राजेंद्र गांधी के पास 1070 वर्ग फीट का एक आवास है। इसका बाजार मूल्य एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा है। उन पर दो लाख 78 हजार रुपये की देनदारी है। उनके पास एक लाख नकद और 84 हजार रुपये बैंक में जमा हैं। एक बाइक और ढाई लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात हैं। गांधी के खिलाफ कैंट थाने में सड़क जाम करने का एक मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन

नामांकन पत्र लेने वालों यह हैं शामिल
पहले दिन महाराष्ट्र के मनोहर आनंद राव पाटिल, मध्यप्रदेश के राम कुमार जायसवाल, वाराणसी के सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मऊ के ईश्वर दयाल, वाराणसी के प्रेम नाथ शर्मा, मध्य प्रदेश के भरत सेन, वाराणसी के कुलदीप त्रिपाठी, वाराणसी के अरुण, गोंडा के आशुतोष कुमार पांडेय, केरल के आशिन यूएस, वाराणसी के नरेंद्र नाथ दूबे अडिग, गोंडा के रितेश कुमार और वाराणसी के सुरेंद्र कुमार राजभर व राजेश भारती ने नामांकन पत्र लिए।
नामांकन के लिए कचहरी की हुई सफाई
लोकसभा चुनाव के नामांकन के मद्देनजर सोमवार को कचहरी परिसर की विशेष सफ ाई की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि कई गाड़ियां कूड़ा निकाल कर कचहरी को साफ.-सुथरा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें