फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, छह डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले सप्ताह तेज धूप के बाद रविवार को मौसम ने फिर अंगड़ाई ली। सुबह कुछ घंटों के लिए धूप खिली, लेकिन इसके बाद बादल छाए रहने के साथ हवाएं भी चलने लगीं। शाम करीब सात बजे बूंदाबांदी शुरू होने से पारा लुढ़क गया। शनिवार का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रह,ा जबकि रविवार को छह डिग्री कम होकर 25.6 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 की जगह रविवार को 14.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन

फरवरी में एक पखवाड़े तक उठापटक के बाद मौसम साफ हुआ था। मार्च में भी बदलाव का क्रम जारी है। पिछले सप्ताह तेज धूप होने के बाद रविवार को मौसम बदल गया। रविवार सुबह दस बजे तक धूप रही, लेकिन फिर अचानक बादल छाए और हवा चलने लगी। दोपहर एक बजे बादलों की वजह से ऐसा लगा मानो शाम के 4- 5 बज गए हों। शाम 7 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई जो करीब दो घंटे तक चली। बारिश के साथ हवा चलने से ठंड का अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर सहित कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में इसका असर दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई। सोमवार को भी ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। 19 और 21 मार्च को भी मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें