सारनाथ। राजघाट स्थित लाल खां का मकबरा और सारनाथ के चौखंडी स्तूप को देखने के लिए पर्यटकों को शुल्क देना होगा। इसके लिए भारत सरकार की ओर से प्रिनरी नोटिफिकेशन जारी हो गया है। उधर पुरातत्व विभाग की ओर से दोनों जगह काउंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। अधीक्षण पुरातत्वविद् नीरज सिन्हा ने बताया कि लाल खां का मकबरा व चौखंडी स्तूप देखने के लिए देशी विदेशी पर्यटकों को चार्ज देना होगा। भारतीय पर्यटकों को 25 और विदेशी पर्यटकों को 300 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। इसके लिए काउंटर का निर्माण शुरू हो गया है।