वाराणसी। बीएचयू में मारपीट, पत्थरबाजी की घटना की कवरेज करने गए एक चैनल के पत्रकार को सुरक्षा कर्मियों ने बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि यह चीफ प्रॉक्टर की मौजूदगी में हुआ। कैमरा छीन लिया और मोबाइल से फुटेज भी डिलीट करवा दी। मारपीट में पत्रकार को काफी चोट आई है। उसने लंका थाने में तहरीर दी, जिस पर देर रात चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह और सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को पत्रकार प्रहलाद पांडेय ने लंका थाने में दी गई तहरीर में चीफ प्रॉक्टर पर कमरे में बंधक बनवाकर सुरक्षा कर्मियों से पिटवाने, गाली गलौज, मोबाइल छीनने और कैमरा तोड़ने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।