फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबूत मांगने वालों को विमान में साथ ले जाएगी सेना : केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस में एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर तंस कसा और कहा- ऐसे लोगों को सेना सीमा या लड़ाकू विमान में साथ ले जाएगी, तभी इन्हें सबूत मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश को आंख दिखाने वालों की आंख निकालने की क्षमता हमारी सेना में है।
विज्ञापन

भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा- देश की सेना और नेतृत्व पर भरोसा रखना चाहिए। सेना और नेतृत्व दोनों ही मजबूत है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता का भी सीना 56 इंच का कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा- उन्हें सीमा पर जाकर लड़ाई खत्म करवानी चाहिए। हमारी सेना पर कोई गोली चलाएगा तो जवाब गोले से मिलेगा। दुश्मन जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बयान पर उन्होंने कहा कि जो लोग जनता की नजर से गिर चुके हैं, वह बे-सिर पैर की बातें कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश के जवान से लेकर हर नागरिक की कितनी चिंता करते हैं, इसका प्रमाण पत्र लेने की किसी से जरूरत नहीं है। देश की जनता सब समझती है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
शहीद विशाल के परिजनों को बंधाया ढांढस
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहीद विशाल पांडेय के परिजनों से मिलने चौकाघाट स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें