फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कंफर्म तभी कर पाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वंदे भारत एक्सप्रेस से वही यात्री यात्रा कर सकेंगे, जिनके टिकट कंफर्म होंगे। वेटिंग टिकट पर यात्रा मान्य नहीं होगी। साथ ही ट्रेन में जितनी सीटें होंगी, उतने ही यात्रियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस में हर कोई सफर करना चाहता है, लिहाजा टिकट के लिए मारामारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 वातानुकूलित कोच हैं। इसमें यात्रियों के लिए कुल 994 सीटें हैं। 14 चेयरकार में 913 और दो एग्जिक्यूटिव में 81 सीट हैं। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए चेयरकार का किराया 1700 रुपये रखा गया है, जबकि वाराणसी से इलाहाबाद तक चेयरकार का किराया 545 रुपये है। वाराणसी से कानपुर के लिए 860 रुपये चुकाने हैं। ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें