फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से अधिक संबंधों के अंतरद्वंद को उकेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 20वें भारत रंग महोत्सव में शनिवार को बंगाली नाटक ‘दि ओपन कपल-एक दंपती की कहानी’ का मंचन नागरी नाटक मंडली में हुआ। इस दौरान एक से अधिक संबंधों को लेकर पति और पत्नी के बीच अंतरद्वंद को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

दारियो फो और फ्रांका रेम की लिखित नाटक में पति कई महिलाओं से संबंध रखता है। पत्नी को जब भी उसके संबंधों के बारे में पता चलता वो गुस्से से पागल हो जाती। खुद को खत्म करने का प्रयास करती। नाटक जैसे-जैसे आगे बढ़ता पति उसे ‘ओपन रिलेशनशिप’ की अवधारणा से सहमत कर लेता है। आगे पति को पता चलता है कि पत्नी को भी किसी पुरुष से प्रेेम है। पत्नी को खुश और संतुष्ट देख उसे जलन और गुस्सा आता है। अब वह खुद उसी तरह से व्यवहार करने लगता है जैसे पहले पत्नी करती थी। पत्नी भी उसे उसी तरह से सांत्वना देती नजर आती है जैसे पहले पति दिया करता था। लोगों ने इस नाटक को खासा पसंद किया। कई दृश्य पर जमकर तालियां बजीं। एक घंटे की इस प्रस्तुति के निर्देशक सारा जकर रहे। प्रख्यात हिंदी रंगमंच व्यक्तित्व और पद्मश्री पुरस्कृत बंसी कौल थिएटर प्रेमियों को संबोधित करेंगे। कश्मीर में जन्मे अभिनेता, निर्देशक और डिजाइनर बंसी कौल भोपाल के रंगमंच समूह और थिएटर संस्थान के संस्थापक हैं। उन्होंने 100 से अधिक प्रस्तुतियां दीं और कार्यशालाओं का नेतृत्व किया। तमिल, पंजाबी और सिंहली में भारतीय और पश्चिमी नाटकों के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें