फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना अंतर्गत चौखंडी रेलवे क्रासिंग के समीप से बुधवार की सुबह पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों गहरपुर के कामेश्वर प्रसाद और रोहनिया के मनियारीपुर के राजेश पटेल को गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, कपसेठी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित भदोही जिले के गोपीगंज थाना के चितईपुर (बेरासपुर) निवासी उत्तम पांडेय को सेवापुरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

गहरपुर गांव निवासी बंसराज पटेल को एक वर्ष पूर्व पेप्सी में जहर देकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण को लेकर छह के खिलाफ जंसा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष जंसा संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण के दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिनमें से एक जमानत पर बाहर है। दो आरोपियों कामेश्वर और राजेश को जेल भेजा जा रहा है। शेष दो अभियुक्त और रह गए हैं, उनके खिलाफ कुर्की सहित अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें