फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में खुले में फेंक रहे मेडिकल वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एनजीटी पूर्वी यूपी की टीम के दौरे के दौरान अस्पताल में मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही की रिपोर्ट और कार्रवाई की चेतावनी का कोई असर नहीं दिख रहा है। अब भी कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में खुले में ही मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। ऐसा तब हो रहा है जब यहां नगर निगम की ओर से कूड़ा रखने का बॉक्स भी लगाया गया है।
विज्ञापन

एनजीटी पूर्वी यूपी के चेयरमैन और हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने पिछले सप्ताह मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर एवं अस्पताल सहित अन्य जगहों का दौरा कर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था में लापरवाही पकड़ी थी। इसमें अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के सही प्रबंधन न होने को लेकर सीएमओ को फटकार भी लगाई थी, बावजूद इसके मंडलीय अस्पताल में व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे जिला क्षय रोग केंद्र के ठीक के पास मेडिकल वेस्ट सड़क पर पड़ा रहा और इससे दुर्गंध भी आ रही थी। इसमें मरीजों के इलाज में लगने वाले सीरिंज, पानी की बोतलें आदि जैसे-तैसे फेंकी पड़ी थी। हालांकि इसकी जानकारी जैसे ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव को हुई उन्होंने सफाई व्यवस्था देखने वाले सुपरवाइजर को बुलाकर उसे हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें