फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट में दोहरीकरण और यात्री सुविधाओं पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वित्त, रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने 2019-20 के अंतरिम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे के परिक्षेत्र में नई रेल लाइनों के निर्माण की मद में 426.4 करोड़, आमान परिवर्तन की मद में 255.1 करोड़ और दोहरीकरण मद में 902 करोड़ का आवंटन किया है। इससे उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत चल रही और पूर्वोत्तर रेलवे की विकास योजनाओं में तेजी आएगी। मंडुवाडीह-प्रयागराज के बीच रेल लाइन दोहरीकरण और सिटी रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों पर तेजी से काम आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे पर सभी शेष मीटर गेज रेल खंड आमान परिवर्तन के लिए तथा सभी बड़ी लाइन वाले खंडों में विद्युतीकरण स्वीकृत है। दोहरीकरण और नई लाइन निर्माण में नया कार्य सम्मिलित नहीं है। यातायात सुविधाओं के लिए 74.58 करोड़, सड़क संरक्षा कार्य (समपार) के लिए 79.21 करोड़, सड़क संरक्षा कार्य जैसे सड़क उपरिगामी पुल, सड़क अधोगामी पुल के लिए 215.63, ट्रैक नवीनीकरण के अंतर्गत पुराने कार्यों के लिए 396.71 करोड़ एवं नए कार्यों के लिए 60 करोड़, पुलों के कार्यों के लिए 24.17 करोड़, सिगनलिंग व दूरसंचार कार्यों के लिए 52.65 करोड़ का आवंटन किया गया है। यात्री सुविधाओं के लिए 187.17 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इन योजनाओं के लिए भी प्रावधान
- वाराणसी-मुगलसराय तीसरी लाइन- 16.72 किमी
- जौनपुर जंक्शन से जौनपुर सिटी- 2.2 किमी
- जंघई-फाफामऊ- 46.79 किमी
- जंघई-प्रतापगढ़-अमेठी- 87 किमी
- जौनपुर-टांडा- 77.25 किमी
- फाफामऊ-इलाहाबाद- 12.9 किमी
- लोहता-भदोही- 39 किमी
- भदोही-जंघई- 66.17 किमी
- वाराणसी- लोहता रेल खंड पर सबवे, जंघई रूट पर दो आरओबी
- आरएमएस कॉलोनी में 47 यूनिट क्वार्टर
- मालवीय पुल की मरम्मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें