फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। भदवर स्थित हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्टाफ नर्स पूजा राय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाने की तैयारी है। वहीं, प्रकरण में दर्ज हत्या के मुकदमे की तफ्तीश के लिए पुलिस गुरुवार को इंस्टीट्यूट गई।
विज्ञापन

पूजा की तीनों रूम पार्टनर के बयान दर्ज किए और इंस्टीट्यूट व हॉस्टल में लगे सीसी कैमरे के डीवीआर से सात जनवरी की रात और आठ जनवरी की सुबह तक की फुटेज सुरक्षित कीं। साथ ही पुलिस पूजा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।
पूजा एक साल से हेरिटेज इंस्टीट्यूट में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही थी। गोरखपुर के बड़हलगंज थाना के विशुनपुरवा की मूल निवासी पूजा आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित ननिहाल में रहती थी। आठ जनवरी की सुबह पूजा का शव इंस्टीट्यूट स्थित हॉस्टल की छत पर मिला। पास ही बेहोशी का इंजेक्शन और सिरिंज पड़ी थी। नौ जनवरी को पूजा के ममेरे भाई सचिन की तहरीर पर उसकी तीन रूम पार्टनर, इंस्टीट्यूट के संचालक डॉ. सिद्धार्थ राय और दो चिकित्सकों के खिलाफ हत्या और छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। बयान दर्ज करने के साथ ही सीसी कैमरे की फुटेज और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। ठोस साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूजा के भाई के ये हैं आरोप
सचिन का आरोप है कि इंस्टीट्यूट के दो चिकित्सक पूजा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही अश्लील हरकत करते थे। डॉ. सिद्धार्थ राय से पूजा ने शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। तीनों रूम पार्टनर ने भी पूजा से मुंह बंद रखने को कहा।
जो भी साक्ष्य हों पुलिस को सौंप दें
रोहनिया पुलिस ने सचिन से कहा है कि इंस्टीट्यूट में पूजा को प्रताड़ित किए जाने संबंधी जो भी साक्ष्य हों, उन्हें सौंप दें। सात जनवरी की रात हुई बातचीत की वॉयस रिकार्डिंग हो तो उसे भी दें। पुलिस पूजा की डायरी भी खंगाल रही है। इंस्टीट्यूट छोड़ कर गई पूजा की एक करीबी दोस्त से भी पुलिस ने संपर्क किया है। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें