वाराणसी। हजरत सैयद अबुल फजल शाह रसूलेनुमा का उर्स शुक्रवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। हजरत के आस्ताने पर फातिहा पढ़ने और मन्नताें की चादरें चढ़ाने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा रहा। सुबह से देर शाम तक फातिहा पढ़ने के लिए दूर दराज से लोगाें ने बाबा के दर पर हाजिरी लगाई और मन्नतें मांगीं। तीन दिनी बाबा के उर्स का आगाज शुक्रवार को कुरानख्वानी से हुआ। काफी तादाद में अकीदतमंदों ने कुरान पाक की तिलावत में हिस्सा लिया। इसके साथ ही बाबा के गुस्ल की रस्म भी अदा की गई। अकीदतमंदों की ओर से चादर का जुलूस भी निकाला गया। सज्जादानशीन मोहम्मद शम्स तबरेज शाह और वलीदपुर के सज्जादानशीन हाजी मंसूर अब्बासी के देखरेख में उर्स के पहले दिन के सभी आयोजन हुए।