फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ की निगरानी में होगा तैयारी का फाइनल टच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को फाइनल टच प्रधानमंत्री कार्यालय की निगरानी में किया जाएगा। सोमवार को विदेश मंत्रालय के साथ स्थानीय अधिकारियों की बैठक में कंट्रोल रूम की स्थापना, यातायात और आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों पर निर्णय लिया गया। इसके अलावा इसी सप्ताह के अंत में पीएमओ और विदेश मंत्रालय की टीम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएगी और स्थलीय निरीक्षण कर काम शुरू होने से पहले की कार्ययोजना को समझेगी।
विज्ञापन

21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों के लिए हुई बैठक में अब तक तैयार वर्किग डिटेल को सहमति दी गई। इसमें आने वाले मेहमानों के आवागमन का रूट तय किया गया। ऐढ़े गांव और शहर के अलग अलग होटल में रुकने वाले मेहमानों को आयोजन स्थल पहुंचाने के लिए की गई व्यवस्था पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसके अलावा प्रवासियों के लिए वाहन व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसमें विशेष रुप से टू सीटर वाहनों के मंगाए जाने पर चर्चा हुई। आयोजन स्थल और अन्य जगहों पर पार्किंग आदि तैयार करने का निर्देश दिया गया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए प्रयोग होने वाले रंग, डिजाइन और बैक ड्राप को तय किया गया। विदेश मंत्रालय ने आयोजन स्थल पर कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मुलय, प्रदेश के प्रमुख सचिव एनआरआई राजेश कुमार सिंह और मनोज महापात्रा की मौजूदगी में बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आयोजन में आने वाले मेहमानों की सहूलियत के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें