फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा के बहाने यदुवंशियों को एकजुट कर गए अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गोवर्धन पूजा मेें शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यदुवंशियों को एकजुट कर गए। डेढ़ साल बाद शहर में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई यादव कुछ गलत करता है तो उसे मेरा रिश्तेदार बताया जाता है। अब मोदी टाइटिल के लोग गलत कर रहे हैं तो उन्हें भी किसी का रिश्तेदार माना जाएगा या नहीं। यह सुनते ही मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष कर देर तक तालियां बजाईं।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा 1973 से खिड़किया घाट पर आयोजित की जा रही है लेकिन जैसी भीड़ गुरुवार को उमड़ी वैसी हाल के वर्षों में नहीं देखी गई थी। घाट और आसपास के क्षेत्र में पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। वहीं, गंगा में मौजूद नाव से आए समर्थक भी उत्साह में दिख रहे थे। इसकी वजह डेढ़ साल बाद शहर आए अखिलेश को बताया गया। गोवर्धन पूजा में बनारस के अलावा चंदौली, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, मऊ और बलिया जिले से भी सपा नेता और कार्यकर्ता आए थे।
इस बीच कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में महागठबंधन को लेकर तरह-तरह की चचाएं होती रहीं। अखिलेश ने मंच से कोई बात तो नहीं कही लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं को उन्होंने पूर्वांचल में जी-जान से जुटने के लिए कहा। माना जा रहा है कि अखिलेश के दौरे के बाद आगामी दिनों में जन समस्याओं को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरने के लिए सड़कों पर सपाई पूरे दमखम के साथ उतरेंगे।
विज्ञापन

‘समाजवादी संभल कर कहां रहते हैं’
अखिलेश को देख सभास्थल पर नवयुवकों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। लगातार नारेबाजी और धक्कामुक्की के बीच स्थिति नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मियों ने जब बुजुर्गों से कहा कि लड़कों को शांत कराएं। इस पर जवाब सुनने को मिला कि समाजवादी खून कुछ ज्यादा ही जोशीला होता है, भला संभल कर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें