फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली के लिए 50 लाख का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा पर बनारस के घाटों पर मनाई जाने वाली देव दीपावली को ऐतिहासिक मनाने के लिए शासन ने 50 लाख रुपये का बजट जारी किया है। दीपोत्सव पर्व को गंगा के 84 घाटों के साथ ही पूरे शहर में आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। मथुरा के रंगोत्सव और अयोध्या के दीपोत्सव की तरह बनारस की देव दीपावली के भव्य आयोजन के लिए प्रदेश सरकार निर्देश भी जारी किया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि शासन की ओर से 50 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। गंगा के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर एक जैसे आयोजन के अलावा शहर में भी इसकी शृंखला चलाई जाएगी। इस बार गंगा के दूसरी तरफ भी आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें