फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़ कर भागे रिंकू और उसके भाई का नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहरतारा में मकान में धमाके के बाद लापता रिंकू भारती उर्फ कुणाल सिंह और उसके भाई टिंकू का तीसरे दिन भी पता नहीं लगा। इस बीच रिंकू की मां तारा देवी और पत्नी शालू शुक्रवार को घर पहुंची और पुलिस से ताला खुलवा कर कुछ सामान लेकर कहीं चली गईं। इस बीच दोनों से मोहल्ले के लोगों ने बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वो चुप्पी साधे रहीं।
विज्ञापन

लहरतारा निवासी रिंकू के मकान में बुधवार को तेज धमाका हुआ था। धमाके में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हुए थे। घायलों में बीएचयू अस्पताल में भर्ती आरिफ उर्फ अब्दुल्ला की स्थिति अभी भी नाजुक बताई गई है। इस संबंध में सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों भाइयों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों भाइयों की तलाश में पुलिस की तीन टीम गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर भी रवाना की गई है।
धमाका हुआ कैसे, राज बरकरार
रिंकू के घर में धमाका कैसे हुआ, इसका राज अभी भी बरकरार है। पुलिस यह तो मान रही है कि घर में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था लेकिन आग कैसे लगी और धमाका कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस की काफी पूछताछ के बाद इस संबंध में दस माह की बेटी को गंवाने वाली रिंकू की पत्नी शालू ने भी कुछ नहीं बताया। धमाके की वजह को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही है। एसओ मंडुवाडीह ने बताया कि रिंकू और टिंकू गिरफ्त में आएं तभी स्पष्ट होगा कि धमाका कैसे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें