फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में पांच सेंटीमीटर कम हुईं गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा का जलस्तर लगातार दूसरे दिन रविवार को पांच सेंटीमीटर कम हुआ। केंद्रीय जलआयोग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 66.15 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को गंगा का जल स्तर जहां 65.95 मीटर था, वहीं शनिवार को यह स्तर 66.20 मीटर पर पहुंच गया था। हालांकि केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार अब गंगा का जल स्थिर हो गया है। जल स्तर के बढ़ने से घाटों की सीढ़ियों पर पानी के चढ़ने से छोटे-छोटे मंदिर डूब गए हैं। इससे मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो गया है। छोटी नावों को नाविकों ने बांध दिया है।
विज्ञापन

गंगा में पलट प्रवाह के जद में आने से वरुणा में भी उफान की स्थिति है। दो दिन से किनारों पर दायरा बढ़ा रही वरुणा का पानी चौबीस घंटों में और तेजी से बढ़ा है जिससे तटवर्ती इलाकों के घरों में पानी पहुंच रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों में लोग पलायन करने लगे हैं। वरुणा नदी से सटे गांवों और मुहल्लों में पानी घुसने लगे हैं। पुलकोहना में वरुणा नदी का पानी घुसने से लोग अपना आशियाना छोड़कर दूसरे जगह शरण लेने लगे हैं। उधर, वरुणा में लगातार जलस्तर बढ़ने से कार्यदायी संस्था और उनके ठेकेदार अपने सामान को समेटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें