फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पास महिला सिपाही का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस लाइन गेट और सिगरा थाना के समीप सरेराह महिला सिपाही और विवाहिता का मोबाइल और सोने की चेन छीन कर बदमाशों ने जिले की पुलिस की कार्यशैली और कानून के डर की कलई खोल कर रख दी। इलाकाई लोगों का कहना था कि जब पुलिस लाइन गेट और थाने के समीप बदमाश इस कदर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो जिले के दूरदराज के इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

चोलापुर थाना पर तैनात सिपाही लक्ष्मी यादव ने बताया कि शुक्रवार को वे ड्यूटी से खाली होकर बस से पुलिस लाइन के समीप उतरकर अपने क्वार्टर की ओर जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीन कर तेजी से पांडेयपुर की ओर भाग निकले। प्रकरण जानकारी में आने पर पुलिस लाइन चौराहा के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर कैंट पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी हुई थी।
उधर, मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मड़ौली निवासी मुकेश सोनकर अपनी पत्नी अनीता के साथ शुक्रवार की रात एक बजे के लगभग शादी समारोह से घर जा रहे थे। सिगरा थाना से साजन तिराहा की ओर बढ़ने पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने अनीता के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली और तेजी से भाग निकले। अनीता ने बताया कि चेन की कीमत 45 हजार रुपये से ज्यादा थी। सौ नंबर पर दी गई सूचना के आधार पर सिगरा पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी हुई थी। बता दें कि इससे पहले गुरुवार की ही रात बाइक सवार बदमाशों ने महमूरगंज क्षेत्र में शिक्षिका प्रमिला पाठक की चेन सरेराह छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें