फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेट्रो की जगह चलाई जाएगी लाइट मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में मेट्रो रेल की जगह लाइट मेट्रो चलानेे की योजना बनाई जा रही है। मेट्रो की तुलना में शहर की भौतिक स्थिति लाइट मेट्रो के लिए अधिक उपयुक्त है। इस कारण ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे मंत्रालय की तकनीकी संस्था राइट्स की टीम ने मंगलवार को यहां वीडीए सभागार में अपना प्रजेंटेशन दिया। कमिश्नर ने प्रजेंटेशन देखने के बाद लाइट मेट्रो के साथ ही शहर में वाटर बेस्ड प्लान तैयार करने का सुझाव दिया। अब जल्द ही राइट्स वाटर बेस्ड प्लान भी तैयार करेगी।
विज्ञापन

शहर में राइट्स की तीन सदस्यीय टीम ने पहली बार मेट्रो रेल परियोजना के लिए जो फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की थी, उसमें बीएचयू सेे भेल तक और बेनियाबाग से सारनाथ तक दो रूट निर्धारित किए थे। 28 किमी लंबे इन रूटों पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन बाद में विशेषज्ञों की सलाह पर इसे खारिज करते हुए वीडीए ने राइट्स को दोबारा प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए वीडीए ने करीब 81 लाख रुपये भी राइट्स को दिए। इसके बाद राइ्टस ने दोबारा सर्वे किया और यहां की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर मेट्रो की जगह लाइट मेट्रो का प्लान तैयार कर उसका प्रजेंटेशन किया। इसके बाद टीम कमिश्नर दीपक अग्रवाल के पास पहुंची। उन्होंने राइट्स की टीम को सुझाव दिए कि यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए परिवहन के वाटर बेस्ड प्लान भी तैयार किए जाएं। कहा कि काशी आने वाला हर पर्यटक गंगा और घाट की सुंदरता देखना चाहता है। काशी स्टेशन के पास बन रहे इंटर मॉडल स्टेशन को भी इस परियोजना से जोड़ने का सुझाव दिया। इस दौरान वीडीए वीसी राजेश कुमार, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, लखनऊ मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें