कल से फिर शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
वाराणसी। शहर में अतिक्रमण को लेकर कमिश्नर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा अभियान ईद के चलते दो दिन के लिए बंद हो गया था, लेकिन सोमवार से फिर से शुरू होगा। सोमवार को यह अभियान गोदौलिया से अस्सी घाट तक चलेगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि पहले दिन जहां लहुरावीर से गोदौलिया और दूसरे दिन मैदागिन से गोदौलिया चलाकर बंद कर दिया गया था। वहीं अब यह अभियान सोमवार से प्रतिदिन सुबह पांच बजे से लेकर 10 बजे तक यह अभियान शहर के विभिन्ने इलाकों में चलेगा। इसमें दुकानों के आगे के नाले और नालियों को पूरा खोलकर उसे साफ भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों ने नाले और नालियों पर पटिया और जालियां रखकर उसे ढक दिए हैं। जिससे पूरा कचरे से पट गया है। इस अभियान के बाद शहर में दुकानदारों की ओर से दुकान के बाहर रखे गए सामानों को भी उठाने का काम किया जाएगा। ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।