फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर मार्ट के सुरक्षाकर्मी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर निर्माणाधीन कारपेट एक्सपो मार्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने शनिवार को वहां काम करने पहुंचे मजदूरों को अंदर जाने से रोक दिया। इसकी भनक कोतवाली पुलिस को लगी तो नई बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि पिछले छह महीने से उनका वेतन नहीं दिया गया। इससे खिन्न होकर उन्होंने मजदूरों का प्रवेश रोका।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी, मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एक्सपो मार्ट के अंतिम चरण का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। वहां दर्जनों मजदूर कार्यरत हैं। मार्ट के सुरक्षा के लिए कार्यदाई संस्था द्वारा वहां सुरक्षा गार्ड भी रखे गए हैं। आज कुछ लोगों द्वारा वहां ताला लगा दिए जाने की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस को भेजा गया। बताया कि मार्ट में ताला तो नहीं लगा था लेकिन सुरक्षा कर्मियों द्वारा मजदूरों का प्रवेश जरूर रोक दिया गया था। सुरक्षा कर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी गई। उन्हें समझा बुझा कर मजदूरों को प्रवेश दिलाया गया। कहा कि सुरक्षा गार्डों की समस्या का संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में गार्डों से लिखित शिकायत मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें