गोपीगंज। थाना क्षेत्र के हरदेवपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट हो गई। जिससे पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर चोटें आई। भूमि विवाद के मामले में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के भूइधर को लाठी डंडे से मारने लगे। उसका भाई जगनरायन बचाने के लिए आया, तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में भूइधर (67), फुलदेवी (65) पत्नी भूईधर, जगनारायण (65), राजेंद्र प्रसाद (40), मेवालाल (65) घायल हो गए। इनमें भूइधर और जगनारायण की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मारपीट तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।