फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में भी नहीं मिला न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के थानों और कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 76 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व और पुलिस विभाग के आए 80 प्रार्थना पत्रों में मात्र चार का निस्तारण हो सका। राजस्व विभाग के ज्यादातर मामले लंबित रह गए। डीएम-एसपी भदोही कोतवाली पहुंचकर समस्याएं सुनीं। शनिवार को दोपहर 12 बजे डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी सचिंद्र पटेल भदोही कोतवाली में पहुंचे। इस दौरान अधिकारी द्वय ने आने वाले लोगों से समस्याएं सुनी और निस्तारण का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊंज थाने में आए 10 प्रार्थना पत्र में एक जबकि औराई में 14 प्रार्थना पत्र में तीन का निस्तारण हुआ। इसी तरह गोपीगंज में 10, कोइरौना में 17, चौरी में पांच, सुरियावां में 16 और दुर्गागंज में तीन प्रार्थना पत्र आए। इन थानों में आए एक मामले भी निस्तारित नहीं हो सके। सभी थानों में निस्तारण के लिए टीमें रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें