फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की राह पकड़ेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की औराई के काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को बैठक हुई। इसमें सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ नौ जुलाई से आंदोलन शुरू करने और उसे प्रभावी बनाने पर मंत्रणा की गई। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार संगठन से किए वादे से मुकर गई है। इसको लेकर संगठन अब संघर्ष का रास्ता अपनाएगा। इसकी शुरुआत नौ जुलाई को प्रदेश भर के शिक्षक कालीपट्टी बांधकर विरोध मनाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजा जाएगा। एक अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन की प्रमुख मांगों में राजकोष से वेतन ले रहे तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, वित्तविहीन शिक्षकों को कम से कम 10 हजार मानदेय, एलटी ग्रेड में प्रोन्नत वेतन के लिए स्नातकोत्तर की अनिवार्यता समाप्त करने और सीटी संवर्ग की विसंगतियों को दूर करना प्रमुख है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वासुदेव तिवारी और संचालन जिला मंत्री प्रेम बहादुर सिंह ने किया। बैठक में नीतम कुशवाहा, संतोष श्रीवास्तव, ऋषि सहाय पाठक, घनश्याम उपाध्याय, सुनील, मनीष, जगदीश, रेखा पटेल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें