फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। क्षेत्र के बनियापुर गांव में रविवार की दोपहर स्व. केदार पहलवान की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के जिलों के सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का उद्घघाटन पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव ने किया। दंगल में प्रमुख रूप से इंदल बनियापुर और प्रवीण गया सेठ, मोनू जौनपुर व अरविंद दिल्ली के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए रामजन्म बनियापुर ने हरिलाल गाजीपुर को पटखनी देकर 20 हजार रुपये का इनाम जीता। संतोष डूहिया अखाड़ा ने पंकज उत्तर प्रदेश पुलिस को पटककर 25 हजार का इनाम जीता। ज्यादातर कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी राजाराम यादव रहे। संचालन और स्वागत शिवधनी यादव और दया राम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें