फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने सीर पहुंच लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी आरके भारद्वाज के साथ सोमवार को संत रविदास मंदिर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक कर संत रविदास जयंती पर बुधवार को होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही दिशा निर्देश दिए। सत्संग स्थल का भी निरीक्षण किया। डीएम योगेश्वर राम ने बताया कि शहर से लेकर मंदिर तक पंद्रह मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। लोक निर्माण, जलकल, नगर निगम, बिजली विभाग के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पेयजल के टैंकर के साथ ही आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति की चौकस व्यवस्था करने को कहा गया है। पुलिस की ओर से दो सीओ, आठ थानेदार समेत करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मंत्री ने एंबुलेंस उपलब्धता के साथ ही स्वच्छता जागरूकता स्टाल लगाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें