फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रमण पर निकले छात्र सनबीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। काशी हिंदू विश्व विद्यालय के विज्ञान संकाय का सनबीम मुगलसराय के कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण एवं अवलोकन किया। विज्ञान के प्रति बच्चों की जिज्ञासा और उत्सुकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस बार विद्यालय ने बच्चों को बीएचयू के विज्ञान संस्थान में भ्रमण के लिए भेजा। वहां जाकर बच्चों ने विज्ञान के तीनों महत्वपूर्ण विभागों रसायन, भौतिकी एवं जंतु विज्ञान का निरीक्षण किया। प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने संबंधित विभाग की प्रयोगशालाओं में जाकर विज्ञान से संबंधित प्रयोग भी किए। भौतिक विज्ञान के प्रो. ए.के. घोष, रसायन विज्ञान के प्रो. सत्येह साहा और प्राणि विज्ञान के प्रोफेसर एमके ठाकुर ने बच्चों के प्रश्नों का बड़े ही उत्साह से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान करके सीखने का विषय है। हम जितना प्रयोग करते है उतना ही इस विषय को समझ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें