फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ा श्रद्धा-शक्ति-सौभाग्य का सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी की रात सड़कों पर भक्तिभाव का सागर हिलोरें मारने लगा। लयबद्ध भीड़ सांझ ढलते ही सड़कों पर उमड़ पड़ी। तरह-तरह लतरों, रोड लाइटों से जगमगाते पंडालों में रोशनी की चकाचौंध के बीच अत्याचार के प्रतीक महिषासुर का वध करती जगत जननी जगदंबा की झांकियों को निहारने के लिए लंबी कतारें लगीं।
विज्ञापन

नई सड़क पर सनातन धर्म इंटर कॉलेज परिसर में पहाड़ पर काशी टू कटरा जम्मू -तवी एक्सप्रेस से वैष्णो देवी दर्शन और द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा की झांकी देखने के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी की पैदल चलने की जगह नहीं बची। यही हाल था बेल्लूर के स्वर्ण मंडित नारायणी मंदिर की अनुकृति वाले प्रीमियर ब्वायज क्लब हथुआ मार्केट के पंडाल का। यहां विद्युत चालित जगत जननी की झांकी देखने के लिए सैलाब उड़ता रहा। भीड़ काबू करने में पुलिस के पसीने छूटते रहे। मंडुवाडीह-चांदपुर मार्ग पर स्थित पंडाल के बाहर अभिवादन की मुद्रा में पीएम नरेंद्र मोदी की होर्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है।
पाकिस्तान के महिषासुर और चोटी कटवा बने आकर्षण का केंद्र
कतुआपुरा स्थित बाबा रीठीबीर दुर्गोत्सव समिति की ओर से पंडाल में भारत माता के रूप में मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई है। महिषासुर को पाकिस्तान के झंडे से बना टी शर्ट पहनाया गया है। लोग मां दुर्गा के हाथों पाकिस्तान के महिषासुर के वध की झांकी देखने खिंचे चले आ रहे हैं। कुछ दूरी पर स्थित पूजा पंडाल में चोटीकटवा को भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें