फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका सिनेमा हाल में प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को बनारस आ रहे हैं। रविवार को सीएम की समीक्षा बैठक में पास होने वाली योजनाओं का ही पीएम मोदी से लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाएगा। इसके मद्देनजर अफसरों ने शनिवार रात कमिश्नरी सभागार में मीटिंग की। मीटिंग में मौजूद अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पीएम मोदी 22 सितंबर की दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे। इस दिन बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फेसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करने के बाद उत्कर्ष बैंक का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद डीरेका जाएंगे। शाम को वह दुर्गा मंदिर और अस्सी घाट जाएंगे। अस्सी घाट पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत होने वाले कार्यक्रम के लिए गंगा की मध्यधारा पर पीपे का मंच बनाने का काम भी शुरू हो गया। देर शाम वह डीरेका में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
23 सितंबर को पीएम मोदी की प्रबुद्धजनों की मुलाकात डीरेका सिनेमा हाल में होगी। इनमें शहर के डॉक्टर, इंजीनियर, संगीतज्ञ के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसी दिन डीरेका में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी 16 परियोजनाओं का उद्घाटन और छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शाहंशाहपुर में वह पशु आरोग्य मेला में शामिल होंगे। शाहंशाहपुर से वह हेलीकाप्टर से बाबतपुर और बाबतपुर से विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

डीरेका इंटर कॉलेज के मैदान में पीएम की सभा के लिए जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल बनाने का काम शनिवार को शुरू हो गया। रात को क्रेन के सहारे पंडाल खड़ा कर दिया जाएगा। 60 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा, आठ फुट ऊंचे मंच को बनाया जाना है लेकिन इसमें कुछ बदलाव के संकेत मिलने से काम रोक दिया गया। इस दौरान बारिश की आशंका को देखते हुए केंद्रीय खेल मैदान में तीन हेलीपैड बनाए जाएंगे। इसके लिए ईंट-बालू गिराने का काम शुरू हो गया है।
डीरेका के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त की देखरेख में सीसीटीवी सही कराए जा रहे हैं। जिन रास्तों से होकर पीएम का काफिला गुजरेगा, उस पर पेड़ की डालियों को छांटने का काम तेज कर दिया गया है। सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। शाहंशाहपुर और बड़ा लालपुर में भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहां भी पीएम को पशुपालन विभाग और बुनकरों के साथ कार्यक्रम होना है। लंका से पीएम के संसदीय कार्यालय तक रंग रोगन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें