बलिया। सपा कार्यालय पर रविवार को बसपा समेत विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया। सपा पदाधिकारियोें ने इनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकलापों से लोगों में निराशा बढ़ रही है और लोग सपा की नितियों पर विश्वास कर रहे हैं, जो साथी पार्टी में आए हैं उनके मान-सम्मान का पार्टी ख्याल रखेगी। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय ने कहा कि अखिलेश यादव ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो विकास की चर्चा करते हैं। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में रवींद्रनाथ यादव, चंद्रकेतु गौतम, भरत प्रसाद, सत्येंद्र गोंड, प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू, संतोष मौर्य, राजीव कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार तिवारी, आकाश कुमार गोंड, अश्विनी कुमार चौबे, राजकुमार वर्मा, नागेन्द्र प्रसाद वर्मा, राजेश प्रसाद वर्मा अशोक कुमार उर्फ बिट्टू, गिरधारी वर्मा, गणेश प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार, आदित्य वर्मा, राजकुमार मेहुला, कृष्ण मोहन सिंह, ओम प्रकाश, चंद्रकुमार गोंड, पंकज कुमार मिश्रा, राजू अंसारी, मृगाल सिंह, श्रीभगवान, अनुज गुप्ता, दुर्गा पासवान, छोटू पासवान शामिल रहे। इस मौके पर डा. विश्राम यादव, दीवान सिंह, धनंजय सिंह बिसेन, विजय यादव, किशन प्रताप सिंह, राजेश यादव, अतुल कुमार पांडेय, रोहित कुमार चौबे आदि थे। संचालन सुशील पांडेय कान्हजी ने किया।