वाराणसी। मोहम्मद रजाउद्दीन बी डिवीजन जिला फुटबाल लीग में बनारस स्पोर्ट्स एकेडमी ने डीरेका संस्थान को मात देकर पूरे अंक हासिल कर लिए। दूसरे मुकाबले में आईआईटी बीएचयू ने हर्ष क्लब को हराकर अंक हासिल किए।
रविवार को सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच के प्रथम हाफ में डीरेका संस्थान और बनारस स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। प्रथम हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ के 45वें मिनट में बनारस स्पोर्टिंग एकेडमी के स्वेफ अंसारी ने बेहतरीन गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच समाप्ति पर बनारस ने डीरेका पर 1-0 की जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में आईआईटी बीएचयू ने हर्ष क्लब को 3-0 से मात देकर पूरे अंक हासिल कर लिए। बीएचयू की तरफ से आशीष, अभिषेक और अरविंद ने शानदार गोल किए। मैच के निर्णायक प्रदीप सिंह, हीरा सिंह, प्रकाश, सतीश कुमार, रमेश जैसल, धीरज रहे।
आज का मुकाबला
मंगलपुर बनाम किड्स केयर 2 बजे से
कुमायूं हीरोज बनाम राजनारायण स्पोर्टिंग 4 बजे से