फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में 25 मई को कराई गई बीएससी कृषि में दाखिले के लिए दुबारा कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ जुलाई को कराई जाएगी।
विज्ञापन

बनारस, इलाहाबाद, लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली, भुवनेश्वर समेत देश भर में बने 12 केंद्रों पर 25 मई को कराई गई प्रवेश परीक्षा में एक केंद्र पर दो के बजाय ढाई घंटे का समय अभ्यर्थियों को दे दिया गया। इसकी शिकायत और फिर जांच में मामला सही मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में कराई गई प्रवेश परीक्षा को रद करते हुए नौ जुलाई को दुबारा कराने का फैसला लिया। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दे कि दो जुलाई से प्रवेश पत्र अपलोड करना था लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इसे तीन जुलाई को अपलोड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें