फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आराजीलाइन। राजातालाब-कछवां मार्ग पर कोहड़िया गांव में सोमवार को एक मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार देवेश (50) की मौत हो गई जबकि उनका साथी हरिशंकर (48) घायल हो गया। पुलिस ने देवेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हरिशंकर को जिला अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को ही देवेश की बेटी सुनीता का विवाह होना था। देवेश की मौत की खबर मिलते ही हंसी-खुशी के माहौल वाले घर में कोहराम मच गया। हादसे के दौरान देवेश और हरिशंकर दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना अंतर्गत पिपराही गांव के देवेश अपने दोस्त हरिशंकर के साथ राजातालाब जा रहे थे। देवेश की बेटी सुनीता की शादी मंगलवार को राजातालाब के बीरभानपुर स्थित धांगड़बीर मंदिर में होनी थी। इसी सिलसिले में वे घर से मंदिर के लिए निकले थे। कोहड़िया गांव पहुंचते ही सामने से आ रहे मालवाहक ने देवेश की बाइक में जोरदार टक्कर मारी। देवेश और हरिशंकर सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न पहने होने के कारण देवेश के सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस देवेश और हरिशंकर को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी आराजीलाइन ले गई। यहां डॉक्टरों ने देवेश को मृत घोषित कर दिया जबकि हरिशंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद मालवाहक लेकर चालक तेजी से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें