फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में मंगलवार की भोर में रामपुर निवासी ट्रक चालक मोहम्मद इकबाल (50) की सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला रामपुर के अजीतपुर निवासी मोहम्मद इकबाल रामपुर से ट्रक पर माल लादकर देर रात लहरतारा स्थित एक गोदाम में आया था। माल उतारकर एक अन्य ट्रांसपोर्ट पर माल लादने के लिए जाना था। सुबह महेशपुर में ट्रक खड़ा कर सोया था। भोर में सड़क पार करने के दौरान रोहनिया से कैंट की तरफ जा रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुचलकर उसकी मौत हो गई। ट्रक के खलासी मुन्ना ने अज्ञात मालवाहक वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें