फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीजनिंग ने उलझाया, जीके रहा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा में रीजनिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवाल आसान रहे। सुबह 11ऱ्30 बजे और शाम 4ऱ्30 बजे परीक्षा छूटने के बाद अधिकांश अभ्यर्थी साथियों से सवालों के जवाब मिलाते दिखे। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा में 46 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। उधर परीक्षा समाप्त होने के बाद कापियां प्रधान डाकघर कैंट में रखवाई गई और यहीं से आयोग को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें