फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दागी सिपाहियों का जिले के बाहर तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 21 दागी सिपाहियों का जिले के बाहर तबादला किया गया है। इसके साथ ही जिले में तैनात दरोगा, इंस्पेक्टर, क्षेत्राधिकारी और एडिशनल एसपी से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। बताया जा रहा है कि अभी कई और सिपाही, दरोगा व इंस्पेक्टर एसएसपी के रडार पर हैं जिनकी जांच रिपोर्ट मिलते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जिन 21 सिपाहियों का तबादला किया गया है उन सभी के खिलाफ कई शिकायतें थीं। महकमे के सभी मातहतों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा तलब किया गया है। 60 प्रतिशत ने ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईं सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें