फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वॉलीबाॅल की की बारीकियां सीखेंगे मृत्युंजय और अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
72वीं राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप पहली बार वाराणसी में 4 से 11 जनवरी तक सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। इसके लिए यूपी टीम का शिविर सिगरा स्टेडियम में लगाया गया। यूपी टीम में वाराणसी के दो खिलाड़ी मृत्युंजय और अभिषेक मिश्रा को जगह मिली। इस 15 दिवसीय शिविर में खिलाड़ी खेल की बारीकियां सीखेंगे। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। वाराणसी में उत्तर प्रदेश की टीम का शिविर 20 दिसंबर से 3 जनवरी तक चलेगा। शिविर में मृत्युंजय और अभिषेक मिश्रा को आमंत्रित किया है। काउंटर अटैकर मृत्युंजय डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूजा यादव से पिछले एक वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभिषेक यूनिवर्सल पोजिशन से खेलते हैं। शिविर में आमंत्रित 18 खिलाड़ियों में से चयनित 14 खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें