फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच राज्यों के 12 विद्वानों का होगा काशी में सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नागकूप शास्त्रार्थ समिति की ओर से महर्षि पतंजलि की जन्म जयंती पर देशभर के 12 विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह सितंबर में होगा। काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी, प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. चन्द्रमौलि उपाध्याय, प्रो. विनय कुमार पांडेय, प्रो. गोपबंधु मिश्र ने देश के 12 विद्वानों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि ये विद्वान पारंपरिक शास्त्रों के संरक्षण और संवर्धन में विशिष्ट योगदान दे रहे हैं। वाराणसी के अलावा ओडिशा, दिल्ली, प्रयागराज, तेलंगाना, लखनऊ, केरलम आदि राज्यों के विश्वविद्यालयों के संस्कृत व शास्त्रों के विद्वानों के सम्मान समारोह की तिथि व स्थान की घोषणा जल्द होगी। उन्होंने बताया कि काशी की शास्त्रार्थ परंपरा को निरंतर संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश नागकूप शास्त्रार्थ समिति की ओर से नाग पंचमी पर सुबह सात बजे से नागकूप महादेव जैतपुरा में आयोजन होगा। 108 बटुक बिल्वार्चन करेंगे। दोपहर दो बजे से शास्त्रार्थ संगोष्ठी होगी। इसमें देश भर के विद्वान व शोधार्थी शास्त्रार्थ में हिस्सा लेंगे।


इन्हें मिलेगा सम्मान
प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी, प्रो. किशोरचंद्र पाढी, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. ओमनाथ बिमली, प्रो. हरिदत्त शर्मा, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. वी श्रीराम घनपाठी, प्रो. कमलेश झा, डॉ. पीके माधवन, प्रो. हरिनारायण तिवारी, डॉ. दिव्यचेतन ब्रह्मचारी को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी को 51-51 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें