फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट में 70 फीसदी हुए शामिल

Mon, 29 Jun 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीबीएसई की ओर से रविवार को आयोजित यूजीसी नेट में बारिश के चलते परीक्षार्थियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इस बार बीएचयू कैंपस में केंद्रीय विद्यालय को छोड़कर कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था, दूसरे सारे केंद्र शहर के बाहरी क्षेत्रों में थे। इससे भी परीक्षार्थियों को भटकना पड़ा। देरी से केंद्रों पर पहुंचने के चलते कुछ परीक्षार्थियों को लौटा दिया गया। कुछ केंद्रों पर परीक्षा भी देरी से शुरू होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


जिले मेें परीक्षा के लिए करीब 24887 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसके लिए शहर में 39 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा तीन पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 10:45 बजे, दूसरी पाली की 11:15 से 12:30 बजे और तीसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो से शाम 4:30 बजे तक हुई। सुबह तेज बारिश के कारण कुछ परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचने के कारण करीब पचास अभ्यर्थियों को लौटा दिया गया। परीक्षार्थियों ने

बारिश की वजह बताकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने का अनुरोध किया लेकिन उनकी एक न सुनी गई। केंद्रों का पता नहीं होने के कारण आटोचालकों ने भी छात्रों से मनमाना किराया वसूल किया। डालिम्स रोहनिया के प्रिंसिपल एवं परीक्षा कोआर्डिनेटर डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में 70 फीसदी उपस्थित थे। केंद्रों पर देरी से पहुंचने की वजह से कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें