फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क हादसे में 70 फीसदी मौत 18 से 45 वर्ष आयु के लोगों की, एआरटीओ प्रवर्तन ने दी जानकारी

Sat, 03 Jan 2026 07:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने कहा कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य और सही उपयोग से दुर्घटना की स्थिति में मृत्यु और गंभीर चोटों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा चौपाल को संबोधित करते एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में लगभग 70 प्रतिशत मौत 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की होती है, जो अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य होते हैं। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं और इन्हें रोका जा सकता है।

विज्ञापन


यह बातें एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने शनिवार को बड़ागांव में आयोजित सड़क सुरक्षा चौपाल में कहीं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से चौपाल में एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों जैसे ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना व लेन बदलने की गलत आदत और इन व्यवहारों से बचकर दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

विज्ञापन

दी खास जानकारी

कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना के बारे में बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को सरकार 25000 का पुरस्कार दिया जाता है। इसके अतिरिक्त हिट एंड रन मुआवजा योजना, 2022 के अंतर्गत मिलने वाले मुआवजे और उसकी प्रक्रिया के संबंध में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।

अंत में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह कम दृश्यता की स्थिति में दुर्घटनाओं को रोकने में अत्यंत प्रभावी है। इस दौरान ग्राम प्रधान के साथ वाहनों पर लाल रेट्रो टेप चिपकाया गया।

परिवहन विभाग की ओर से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करें। संचालन आशीष दुबे ने किया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह सोनू, आलोक कुमार दुबे ट्विंकल, शैलेश कुमार दुबे रिंकू, सुरेंद्र जायसवाल बबलू (पूर्व प्रधान करमपुर) शिव तिवारी, बंटी तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें