मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से स्पोर्ट्स कराटे रूल्स सेमिनार में 70 प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने वर्ल्ड कराटे फेडरेशन 2026 के नए नियम जाने। उद्घाटन मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो ने किया।
मानव अकादमी की सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह ने बताया कि सेमिनार में वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से अंतरराष्ट्रीय जज और मेंबर रेफरी कमीशन कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के सिहान तारकनाथ सरदार ने 2026 से कराटे में लागू काता और कुमिते के नियमों को साझा किया।
संस्था के महासचिव किसलय मानव और संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के कराटे प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा और कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह ने सेमिनार के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सेमिनार में गाजीपुर, मउ, भदोही, मिर्ज़ापुर, गोरखपुर और वाराणसी के प्रशिक्षक शामिल हुए। ब्यूरो