फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रस्सी कूद में शिवपुर के 7 खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय रस्सीकूद प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शिवपुर स्थित गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के सात खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें अंडर-14 में तीन स्वर्ण और अंडर-17 में खिलाड़ियों ने चार रजत पदक जीते। प्रतियोगिता मुंबई के अलीबाग इंडोर स्टेडियम में 12 से 14 दिसंबर के बीच खेली गई। बालकों के अंडर-12 के डबल डच में छतरीपुर निवासी हर्ष कुमार पांडेय, चांदमारी निवासी हर्षित सिंह, महावीर मंदिर निवासी अर्चित श्रीवास्तव ने स्वर्ण जबकि अंडर-17 में आयुष कुमार, श्रेयश शर्मा, अतुल कुमार, प्रखर सिंह ने रजत जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें