फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने देखी यात्री सुविधाओं की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट समन्वय) शैलेंद्र सिंह ने रविवार को वाराणसी जंक्शन(कैंट रेलवे स्टेशन) पर निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की हकीकत जानी। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आईआरसीटीसी एक्जीक्यूटिव लाउंज, टिकट घर सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने रोपवे मॉडल की जानकारी ली। कार्यकारी निदेशक ने प्लेटफॉर्म एक पर बने एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाॅल, फूड ट्रैक, टिकट घर, नया पैदल पुल, द्वितीय प्रवेश द्वार पर साफ-सफाई भी देखी। हाॅल नंबर चार में पहुंचकर रोपवे मॉडल संबंधी जानकारी ली। सीडीओ कोचिंग कॉम्प्लेक्स, पुरानी वाॅशिंग लाइन में रखरखाव के लिए आई ट्रेन की बोगी का निरीक्षण किया। वाराणसी जंक्शन पर गुणवत्ता युक्त सामानों की समय-समय पर मानीटरिंग करते रहने को कहा। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें