फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ समेत कई जगहों पर मिले 69 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे फिर बढ़ती जा रही है। दो दिनों से जहां संख्या 50 से कम रहती थी, वहीं बुधवार को संख्या बढ़कर 69 पहुंच गई। इस दौरान सारनाथ, भदैनी, सुंदरपुर समेत अन्य जगहों पर नए मरीज मिले हैं वहीं बीएचयू में भर्ती एक मरीज की मौत भी हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 3173 मरीजों की जांच की और 2855 रिपोर्ट भी मिली है। इधर एपेक्स हॉस्पिटल में 26 वर्षीय महिला की मौत हुई। इसके अलावा सारनाथ, सारंगपुर, सुंदरपुर, भुलेटन, देवनगर नगवां, लोहता, मंडुवाडीह, पहडि़यां, पिंडरा, टिकरी, जैतपुर, रामकृष्ण आश्रम,शिवपुर, परमानंदपुर, मोहन सराय आदि जगहों पर मरीज मिले हैं। इसके अलावा 42 मरीज होम आईसोलेशन में स्वस्थ घोषित किए गए। इसके साथ ही 21166 में से 20349 डिस्चार्ज, 358 की मौत के बाद अब 459 मरीज एक्टिव हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग को पांच ऐसे भी संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनका कोई रिकार्ड नहीं है। इनकी जानकारी करने में टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें