काशी को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण का प्रदेश के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया। इसके बाद कैंट और विशेश्वरगंज में करीब 400 वेंडरों को उच स्तरीय खानपान के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बुधवार को बाबतपुर और सारनाथ में 263 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के दौरान खानपान सामग्री की बिक्री के दौरान साफ-सफाई, खाना बनाने के तरीके, सावधानियों, सामानों के रख-रखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर में हिस्सा ले रहे वेडरों को हैंड ग्लव्स, टोपी आदि किट दिया गया। संचालन पंकज कुमार यादव और रत्नेश कुमार ने किया। इस मौके पर एफएसएसएआई के संयुक्त निदेशक अंकलेश्वर मिश्र ने इसके फायदे बताए। सहायक निदेशक प्रीति, सहायक आयुक्त (खाद्य), मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।