डिजिटल क्राॅप सर्वे में शासन की ओर से निर्धारित समय से पहले सर्वे पूरा करने वाले कृषि विभाग के सात कर्मचारियों सहित पंचायत विभाग के 66 पंचायत सहायकों को विकास भवन सभागार में सीडीओ हिमांशु नागपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनको स्मार्टफोन भी दिया। देवमणि त्रिपाठी, शिवराम पटेल, अनामिका, कृष्ण कुमार मौर्या, पंकज भास्कर, अनिल सिंह, मोहित सिंह आदि का सम्मान हुआ। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य, उप परियोजना निदेशक शोभा आदि शामिल रहे।