फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 वर्ष के हाइपरटेंशन व शुगर रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अन कंट्रोल्ड हाइपरटेंशन व डायबिटीज ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान मृत्युदर को काफी बढ़ा दिया है। इससे कोरोना रोगियों में अन कंट्रोल्ड हाइपरटेंशन में 74 फीसदी व डायबिटीज में 30 फीसदी मृत्युदर बढ़ी है। इस कोरोना काल के दौरान 65 वर्ष आयु के ऊपर वाले रोगियों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उक्त बातें बीएचयू मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ केके त्रिपाठी ने सोमवार को कोविड काल के दौरान उच्च रक्तचाप की चिकित्सा (मैनेजमेंट आफ हाईपरटेंशन डयूरिन्ग कोविड) विषयक वेबिनार में कहीं। नीमा संगठन की ओर आयोजित वेबिनार में उन्होंने कहा कि कोविड लेवल-1 व लेवल- 2 में अगर आक्सीजन की मात्रा 90 फीसदी से अधिक है तो होम आइसोलेसन में चिकित्सा की जा सकती है लेकिन यदि आक्सीजन लेबल 90 फीसदी से नीचे है तो मरीज को तत्काल लेवल-3 के अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। वेबिनार के संयोजक डॉ सुनील मिश्रा, अध्यक्षता डॉ ओपी सिंह, स्वागत डॉ बीएन राकी व धन्यवाद ज्ञापित डॉ एमए अजहर ने किया। इस दौरान डॉ योगेश्वर सिंह, डॉ कैलाश त्रिपाठी, डॉ सलिलेश मालवीय, डॉ सुमन बरनवाल, डॉ दिनेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें