फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम, तीन दिन में आसपास के गांवों के लोगों की होगी स्क्रीनिंग 

Mon, 06 Apr 2020 06:40 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

  • तीन किमी की दायरे में होगा सर्वे और सैनिटाइजेशन का कार्य 
  • स्वास्थ्य विभाग, पालिकाकर्मी और अध्यापक भी होंगे शामिल
विज्ञापन
आजमगढ़ के मुबारकपुर सीएचसी पर रणनीति बनाती डब्ल्यूएचओ की टीम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले को अतिसंवेदनशील घोषित करने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम सोमवार को मुबारकपुर पहुंच गई। सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कस्बे के सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया गया। स्क्रीनिंग के लिए 64 टीमों का गठन किया गया। ये टीमें कस्बे और तीन किमी के दायरे में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ ही सैनिटाइजेशन करेंगी। इसमें पालिकाकर्मियों के साथ ही अध्यापकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जमात में शामिल लोगों में संक्रमण के लिहाज से प्रदेश के 17 जिले चुनौती वाले हैं। इसमें पूर्वांचल के मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ शामिल हैं। इसे लेकर डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को डब्ल्यूएचओ के दो प्रतिनिधि मुबारकपुर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी प्रभारी समेत अन्य कार्मिकों के साथ ही सठियांव पीएचसी प्रभारी को भी आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

पूरे कस्बे और आसपास के तीन किमी के दायरे में आने वाले गांवों का सर्वे, लोगों की स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। कस्बे को पहले ही सील किया जा चुका है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मुबारकपुर कस्बे की जनसंख्या एक लाख के आसपास थी। अब ये काफी बढ़ गई है। सभी लोगों की स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए 64 टीमें बनाई गई हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी से ग्रसित लोगों की अगल से स्क्रीनिंग कराई जाएगी। 
 
सर्वे के लिए स्थानीय चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आसपास के कुछ अध्यापकों के साथ ही पालिका की टीम का सहयोग लिया जाएगा। यह काम तीन दिन में पूरा करना है। स्थानीय तौर पर मैन पावर काफी कम है। इस कार्य के लिए 120 कर्मचारियों जरूरत है। प्रशासन से बात कर इसे पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक कस्बे में 450 लोगों की नार्मल जांच की जा चुकी है। कुल 41 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। - डॉ. सी. यादव, सीएचसी प्रभारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें