फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भूतल परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 1984 में राजीव गांधी ने जिस गंगा को निर्मल बनाने की बात कही थी लेकिन 2014 (30 वर्षों में) तक गंगा निर्मल नहीं हो पाई। आज गंगा साफ है तो इसका श्रेय भाजपा को जाता है। इस वर्ष कुंभ में 30 करोड़ लोगों ने न केवल गंगा में स्नान किया बल्कि इसका आचमन भी किया। कहा कि प्रियंका गांधी भी आज गंगा का आचमन करती हैं। जिस जल मार्ग से वह प्रयागराज से बनारस तक आईं वह भाजपा की ही देन है। कहा, सिर्फ गंगा ही नहीं, यमुना समेत 40 नदियों और नालों को स्वच्छ बनाने पर भाजपा सरकार काम कर रही है। अगले साल मार्च तक गंगा के 100 प्रतिशत शुद्ध और अविरल हो जाएगी।
विज्ञापन

हल्दी स्थित खेल मैदान पर बलिया के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि वाराणसी से हल्दिया तक चार पोर्ट बनाए जा रहे हैं जहां से जल मार्ग से माल परिवहन का काम होगा। इसमें हल्दिया और वाराणसी में पोर्ट बनाया जा चुका है। इसके अलावा गाजीपुर में भी एक पोर्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा बीच में एक अन्य पोर्ट के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। कहा कि अब तक गंगा के रास्ते 80 लाख टन माल की ढुलाई हो चुकी है। बांग्लादेश और भारत के बीच भी जलमार्ग शुरू हो गया है।
केेंद्र सरकार सिर्फ गंगा ही नहीं बल्कि यमुना पर भी काम कर रही है। यमुना के रास्ते मथुरा, आगरा, इटावा से होकर प्रयागराज वाराणसी तक माल की ढुलाई शुरू हो होगी। इसके लिए 12 हजार करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है। गंगा में जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होगा। 15 दिन के भीतर रसिया से क्रूज शिप आएगी जिससे प्रयागराज से वाराणसी तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट को जल्द शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बलिया का विकास करने का भरोसा देते हुए कहा कि यहां फ्लाईओवर निर्माण की डीपीआर तैयार है। इसके अलावा एनएच के चौड़ीकरण और प्रमुख सड़कों के फोर लेन बनाने का काम किया जा रहा है। कहा, बलिया का विकास नागपुर की तरह करेंगे। बलिया-गाजीपुर फोर लेन का काम जल्द शुरू होगा। इसका मसौदा तैयार है। टेंडर किया जा रहा है। एनएच 128 बी बलिया-तीखपुर-आजमगढ़ 100 किमी चौड़ीकरण, सिकंदरपुर-बलिया-जमानिया गहमर 126 किमी का चौड़ीकरण का डीपीआर तैयार हो चुका है। इसके अलावा उन्होंने इलाहाबाद जौनपुर-गोरखपुर रोड के 170 किलोमीटर चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें