फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग और पुलिस की शह पर गैस रिफिलिंग का काम धड़ल्ले से जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की मिलीभगत के साथ ही आला अधिकारियों की अनदेखी की वजह से जिले भर में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम धड़ल्ले से हो रहा है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर कभी भी अभियान चला कर कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में किसी दिन बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है और फिर अफसर एक-दूसरे की गलती बता कर खुद को क्लीन चिट देते नजर आएंगे।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर की बिंद बस्ती में किराये पर कमरा लेकर बिहार निवासी चिंटू गैस चूल्हा मरम्मत की आड़ में अवैध तरीके से रिफिलिंग का काम करता था। रविवार की शाम घरेलू गैस सिलिंडर से पांच किलोग्राम के छोटे सिलिंडर में गैस भरते समय अचानक आग लग गई थी। इसके बाद एक-एक कर दो बड़े और तीन छोटे सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए थे। हादसे के बाद चिंटू दुकान छोड़ कर भाग निकला था। हादसे के चलते सोमवार को भी मुहल्ले के लोगों के चेहरे पर दहशत देखी गई। इस संबंध में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्ति विभाग को सूचना दे दी गई थी। पूर्ति विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई तो मुकदमा नहीं दर्ज किया जा सका।
उधर, गैस रिफिलिंग के इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों के अनुसार इसके लिए प्रति हफ्ते 500 से 800 रुपया क्षेत्र के सिपाही और पूर्ति विभाग के निरीक्षक पर खर्च किया जाता है। इसके एवज में उनकी ओर से कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया जाता है। होली और दीपावली के समय जब कभी अभियान चलता है तो पहले से ही सूचना मिल जाती है और काम बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें